क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ Win Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

Win Probability IND vs NZ, Aaj ka match kaun jitega, India vs New Zealand Match Win Prediction: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

IND VS NZ Match: आज का मैच कौन जीतेगा भारत बनाम न्यूजीलैंड।

Photo : Times Now Digital

Win Probability IND vs NZChampions Trophy 2025 Final India vs New Zealand Match Aaj ka match kaun jitega: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज (09 मार्च 2025) खेला जाएगा। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में दो बार की चैम्पियन भारत का सामना एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें 25 साल बाद फिर खिताबी मुकाबले में भिड़ने उतरेंगी। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ चैम्पियन बनने पर होगी। लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में भारतीय टीम विजयी रथ पर सवार है। भारत ने लीग मुकाबले में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को लीग मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिताबी जीत मिली, जबकि टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। अब दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड (IND vs NZ Head To Head)

वनडे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 119 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को 61 मैचों में, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट और एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारत का पलड़ा भारी है। चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच अभी तक सिर्फ दो मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत को एक मुकाबले में और न्यूजीलैंड की टीम को भी एक मुकाबले में जीत मिली है।

भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (India vs New Zealand Win Prediction)

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा है। गुगल के मुताबिक, भारत का जीत प्रतिशत 69% है, जबकि न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत सिर्फ 31% है।

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025 Final)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025 Final)

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article