IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के सामने रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का तो मौका है ही साथ ही इस मुकाबले में विराट 10 साल के सूखे को खत्म करने के प्रयास में भी उतरेंगे। दरअसल 4 आईपीएल फाइनल खेलने वाले विराट अब तक इस बड़े मौके पर केवल एक अर्धशतक ही जड़ पाए हैं।
विराट कोहली (साभार-X)
चार फाइनल में 150 से कम रन
विराट कोहली अब तक हुए 18 सीजन में 4 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 34.75 की औसत और 126 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से केवल 139 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम केवल एक अर्धशतक है जो आज से 10 साल पहले यानी 2016 में आया था। साल 2016 में जब विराट अपने प्राइम फॉर्म में थे जब उन्होंने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 54 रनों की पारी थी, जो उनका आखिरी आईपीएल प्लेऑफ अर्धशतक भी था। आईपीएल प्लेऑफ के 18 मैचों में विराट ने 27.43 की औसत और 124.71 के स्ट्राइक रेट से केवल 439 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 70 रन है।
टी20 फाइनल में विराट ने आठ मुकाबलों में 49.14 के औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 77 रन का है।
आईपीएल 2026 में विराट
आईपीएल 2026 में विराट छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस बार विराट ने 50.00 की औसत और 164.38 के स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 105 रन रहा है।
आरसीबी और जीटी का स्क्वॉड (RCB GT Squad)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा।
