Will Rishabh Pant play IPL 2024: आईपीएल 2024 में अपने 16वें सीजन की वापसी के लिए तैयार है। इसमें कई सुपरस्टार खिलाड़ी एक्शन में होंगे। इसमें सभी फैंस की निगाहें ऋषभ पंत की वापसी पर होगी। पंत पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। ऐसी अफवाहें हैं कि वह आईपीएल के लिए वापसी करेंगे। अब इन अफवाहों के बीच दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ पीकेएसवी सागर ने एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
ऋषभ पंत (फोटो- IPL Twitter)
एएनआई से बातचीत में सागर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस सीजन में ऋषभ पंत उनके लिए खेलेंगे। वह दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और अगर वह उनके लिए खेलते हैं तो यह अच्छा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उनके कोच और फिजियो विकेटकीपर-बल्लेबाज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंत मार्च तक फिट हो जाएंगे।
पंत के खेलने की पूरी उम्मीद
जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ ने कहा कि "हां, हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रहे हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह इस सीजन में खेलेंगे। वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, अगर वह खेलते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। हमारे कोच और फिजियो उन पर काम कर रहे हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि "वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। हमें उम्मीद है कि मार्च तक वह फिट हो जाएगा और हमारे लिए खेलेगा।"
