क्रिकेट

WI vs SA Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम11

WI vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs South Africa Playing X1: जमैका में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला जमैका के अबीना पार्क में होगा। इस मुकाबले से पहले देखें बेस्ट ड्रीम11

Image

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

WI vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो धाकड़ टीमें आमने-सामने होगी। जैमेका के अबीना पार्क में वेस्टइंडी का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस सीरीज के बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 मई 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत राज 12.30 बजे से होगा।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच कुल 19 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। टीम को 11 मुकाबले में जीत और वेस्टइंडीज को 8 मैचों में जीत मिली है। वहीं, वेस्टइंडीज का अपने घर में सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसमें दक्षिण अफ्रीका को 3 मुकाबले में और वेस्टइंडीज को दो मुकाबले में जीत मिली है।

WI vs SA 1st Match, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 23 मई 2024

समय: 12.30 PM

मैदान: अबीना पार्क स्टेडियम, जमैका

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक।

बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डूसन, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स

ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, वियान मुल्डर, रोमारियो शेफर्ड।

गेंदबाज: अकील होसेन, एनरिक नोर्किया, गेराल्ड कोएत्जी।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: क्विंटन डी कॉक।

उप-कप्तान: जेसन होल्डर।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक।

बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डूसन, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स

ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, वियान मुल्डर, रोमारियो शेफर्ड।

गेंदबाज: अकील होसेन, एनरिक नोर्किया, गेराल्ड कोएत्जी।

कप्तान: क्विंटन डी कॉक।

उप-कप्तान: रासी वैन डेर डूसन।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Squads)

ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज, फैबियन एलन, एलिक अथानाज, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

रासी वैन डेर डूसन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी , गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक और एनरिक नोर्किया।

(*Disclaimer: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article