क्रिकेट

WI vs SA 1st T20I Highlights: किंग की धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका से पहला टी20 जीता

WI vs SA 1st T20I Highlights: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 से पहले शुरू हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम ने ये मैच 28 रनों से जीता, जिसमें ब्रैंडन किंग स्टार बने।

Image

ब्रैंडन किंग (Instagram/WindiesCricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज
  • पहले टी20 में वेस्टइंडीज की शानदार जीत
  • ब्रैंडन किंग ने खेली मैच जिताऊ पारी

WI vs SA 1st T20I Highlights: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच किंग्सटन में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आज से आगाज हो गया है। सीरीज के पहले टी20 मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 175 रन बनाए और जवाब में द.अफ्रीका को 147 रन पर समेटते हुए 28 रन से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली।

टी20 विश्व कप 2024 से ठीक पहले खेली जा रही इस टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप की मेजबान वेस्टइंडीज की जमीन पर खेलने का मौका मिला है जो किसी अभ्यास जैसा ही है। टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करने उतरा और पहला विकेट सस्ते में गिर जाने के बावजूद उनके ओपनर ब्रैंडन किंग (Brandon King) ने 45 गेंदों में 79 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 6 छक्के और उतने ही चौके शामिल रहे।

उनके अलावा काइल मायर्स ने 34 रन और रॉस्टन चेज ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इसके बाद अचानक बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया, फिर भी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बना लिए। इस दौरान द.अफ्रीका की तरफ से बार्टमैन और फेलुकवायो ने 3-3 विकेट लिए, जबकि एक विकेट कोएत्जे ने लिया।

जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से ओपनर रीजा हेंडरीक्स ने 51 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी जरूर खेली लेकिन इसके बाद विकेटों का ऐसा पतझड़ आया कि पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई और मैच गंवा दिया। इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोते और मैथ्यू फोर्ड ने 3-3 विकेट लिए, ओबेड मैकॉय ने 2 विकेट लिए, जबकि चेज और जोसेफ ने 1-1 विकेट लिया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article