WI vs BAN 2nd ODI Highlights: जेडन सील्स ने गेंद से बरपाया कहर, वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीती सीरीज

West Indies v Bangladesh 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह से मात दे दी है। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। टीम ने 10 साल बाद किसी वनडे सीरीज में बांग्लादेश को हराया है।

West Indies v Bangladesh 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीती। मंगलवार, 10 दिसंबर को श्रृंखला का दूसरा वनडे खेलते हुए, मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, पहले बांग्लादेश को 227 रनों पर रोक दिया और फिर 7 विकेट रहते हुए सिर्फ़ 37 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।इस शानदार जीत से विंडीज ने एक गेम शेष रहते श्रृंखला अपने नाम कर ली।वे 2023 के वनडे विश्व कप में जगह बनाने से चूकने के बाद अपनी वनडे टीम को फिर से खड़ा करना चाहते हैं और लगातार इस फॉर्मेंट पर जमकर ध्यान दे रहे हैं।

jaydan seales

जेडन सील्स (फोटो -CWI X)

रविवार को जिस पिच पर वेस्टइंडीज ने 300 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की थी उसी पर बांग्लादेश परेशान नजर आई। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने पहले पावरप्ले में तीन विकेट लेकर बांग्लादेश को कमजोर कर दिया। सील्स ने 45वें ओवर में महमूदुल्लाह को 62 रन पर आउट किया और नौ ओवर में 4 विकेट लेकर गेंमचेंजर बन गए। लक्ष्य का पीछा करना लगभग औपचारिकता थी। ब्रैंडन किंग और एविन लुईस ने 21 ओवर में 109 रन की साझेदारी की। किंग ने 82 रन बनाए और लुईस और कीसी कार्टी अर्धशतक से चूक गए हालांकि वेसटइंडीज ने आसानी से मैच जीत लिया।

End of Feed