क्रिकेट

IND vs AFG: टी20 सीरीज में किशन और अय्यर को क्यों नहीं मिली जगह? द्रविड़ ने बताई वजह

Why Ishan Kishan and Shreyas Iyer not included in IND vs AFG T20: भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इशान किशन और श्रेयस अय्यर को जगह क्यों नहीं दी गई है इसे लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

इशान किशन श्रेयस अय्यर (फोटो- ICC Twitter)

Why Ishan Kishan and Shreyas Iyer not included in IND vs AFG T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2024 से हो रही है। इस सीरीज में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और इशान किशन को शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच कोच राहुल द्रविड़ ने दोनों को बाहर रखने के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि किशन और अय्यर पर बीसीसीआई ने अनुशासनत्मक कार्रवाई की है और इसीलिए दोनों को जगह नहीं दी गई है। हालांकि कोच राहुल द्रविड़ ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। द्रविड़ के मुताबिक किशन इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं अय्यर को बैटिंग के ज्यादा ऑप्शन होने के चलते जगह नहीं दी गई है।

राहुल द्रविड़ ने कही ये बात

इशान किशन ने पहले मानसिक थकान का हवाला देते हुए टीम प्रबंधन से टेस्ट सीरीज से बाहर होने की अनुमति मांगी थी जो उन्हें मिल भी गई थी। हालांकि, रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्हें दुबई में एक पार्टी में देखा गया था, जिससे बीसीसीआई को सख्त फैसला लेना पड़ा।द्रविड़ ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “इशान किशन चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने ब्रेक का अनुरोध किया था, जिस पर हम सहमत हो गए थे।' उन्होंने अभी तक खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। जब वह उपलब्ध होगा तो मुझे यकीन है कि वह घरेलू क्रिकेट खेलेगा और उस पर विचार किया जाएगा। यही मामला है'

श्रेयस अय्यर को इसीलिए नहीं मिली जगह

अय्यर अब शुक्रवार से आंध्र के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी अभियान का हिस्सा होंगे और द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि एक 'अच्छे खिलाड़ी' होने के बावजूद, मुंबई का बल्लेबाज चूक गया क्योंकि टीम में पहले से ही कई बल्लेबाज थे। उन्होंने कहा कि 'श्रेयस अय्यर के मामले में, उन्हें शामिल न किए जाने पर कोई अनुशासनात्मक मुद्दा नहीं था। वह चूक गया।टीम में बहुत सारे बल्लेबाज थे और वह चूक गए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में टी20 नहीं खेला और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वह एक अच्छा खिलाड़ी है लेकिन बहुत सारे बल्लेबाज हैं और टीम में और अंतिम एकादश में सभी को फिट करना संभव नहीं है।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article