टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और पूरी टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ढेर हो गई। ऋषभ पंत ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 20 और रोहित शर्मा ने 13 रन की पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना सकी। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखी।
भारत बनाम पाकिस्तान, कल का मैच कौन जीता
पाकिस्तान ने जीता टॉस:
बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
खराब रही टीम इंडिया की शरुआत:
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की तोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी। भारतीय टीम ने पारी के पहले ओवर में 8 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए थे। लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। जब मैच दोबारा मैच शुरू हुआ तो विराट कोहली 4(3) रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर प्वाइंट पर लपके गए। इसके बाद रोहित शर्म भी 13(12) रन बनाकर शाहीन अफरीदी की की गेंद पर हारिस रउफ के हाथों लपके गए।19 के स्कोर पर पवेलियन लौटे रोहित और विराट
2.4 ओवर में 19 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही थी। ऐसे में ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और टीम को पॉवरप्ले में 2 विकेट पर 50 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन दोनों की साझेदारी 58 रन के स्कोर पर टूट गई। अक्षर को आठवें ओवर की चौथी गेंद पर नसीम शाह ने बोल्ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। अक्षर 20(18) रन बना सके।
पंत बने संकटमोचक, नहीं चला सूर्या का बल्ला
अक्षर के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव एक छोर थामे खड़े ऋषभ पंत का साथ देने उतरे। उन्होंने थोड़ी देर पंत का साथ दिया और स्कोर को 89 रन तक पहुंचाया लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्या 7(8) रन बनाकर हारिस रउफ की गेंद पर मोहम्मद आमिर के हाथों लपके गए। सूर्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे भी नाकाम रहे और 3 रन बनाकर नसीम शाह की की गेंद पर उनके ही हाथों लपके गए।
95 रन पर टीम इंडिया ने गंवा दिए थे 5 विकेट, पंत अर्धशतक से चूके
13.2 ओवर में 95 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन पंत उनका साथ नहीं दे सके। पंत 31 गेंद में 42 रन बनाकर मोहम्मद आमिर की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद अगली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा भी इमाद वसीम के हाथों लपके गए।
119 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया
96 रन पर भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में हार्दिक और अर्शदीप ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 112 के स्कोर पर हार्दिक और जसप्रीत बुमराह लगातार दो गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक ने 7 रन बनाए और बुमराह खाता नहीं खोल सके। अंत में अर्शदीप 9 रन बनाकर रन आउट हो गए और भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। सिराज 7(7) रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नसीम शाह और हारिस रउफ ने लिए। 2 विकेट मोहम्मद आमिर और एक विकेट शाहीन अफरीदी ने लिया।
पाकिस्तान को बाबर-रिजवान ने दी सधी शुरुआत
जीत के लिए 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। लेकिन ये साझेदारी पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने बाबर को स्लिप में सूर्या के हाथों कैच करा दिया। सूर्या ने शानदार कैच लपका। बाबर 13(10) रन बना सके।
रिजवान-उस्मान ने पहुंचाया 50 रन के पार
बाबर के आउट होने के बाद रिजवान और उस्मान खान ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर 57 के स्कोर पर उस्मान को अक्षर पटेल ने एलबीडब्लू करके दूसरी सफलता भारत को दिलाई। उस्मान 13(15) रन बना सके।
बुमराह ने रिजवान को बोल्ड करके पलटी बाजी
उस्मान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए फखर जमां की पारी भी जल्दी ही खत्म हो गई। 73 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को बोल्ड करते भारत को बड़ी सफलता दिलाई। रिजवान 31(40) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जल्दी ही शादाब भी पांड्या की गेंद पर लपके गए और पाकिस्तान को स्कोर 16.3 ओवर में 88 रन पर 5 विकेट हो गया।
अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 21 रन नहीं बना पाया पाकिस्तान
अंतिम दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 21 रन बनाने थे। ऐसे में गेंदबाजी करने आए बुमराह ने इमाद वसीम और इफ्तिखार को केवल 3 रन दिए और इफ्तिखार को चलता कर दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे। ऐसे में पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को विकेट के पीछे अर्शदीप ने पंत के हाथों कैच करा दिया। इमाद ने 15(23) रन बनाए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन पाकिस्तान को बनाने थे लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें 12 रन बनाने दिए और टीम इंडिया 6 रन के अंतर से मैच अपने नाम करने में सफल रही।
मैन ऑफ द मैच: 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
