Who Won Yesterday T20 World Cup Warm up Match (1 June, 2024): कल का मैच कौन जीता? IND vs BAN, भारत बनाम बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अभ्यास मैच में भारत ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

India vs Bangladesh, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Warm-up Match (कल का मैच कौन जीता?): रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को शनिवार को न्यूयॉर्क में खेले गए अभ्यास मैच में 60 रन से मात दी। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • अभ्यास मैच में भारत ने बांग्लादेश ने दी मात
  • ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक, फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या
  • भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने मचाया धमाल

IND vs BAN, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Warm-up Match (कल का मैच कौन जीता?): टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से एक दिन पहले भारत और बांग्लादेश के टीमों के बीच न्यूयॉर्क में अभ्यास मैच में भिड़ंत हुई। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऋषभ पंत की 53 और हार्दिक पांड्या की 40 रन की आतिशी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना सकी। भारतीय टीम ने ये मुकाबला 60 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। महमूदुल्लाह ने 40 रन की पारी खेली उनके अलावा बांग्लादेश का और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे दोनों के खाते में 2-2 विकेट गए।

IND vs BAN Warmup Match

भारत बनाम बांग्लादेश अभ्यास मैच टी20 विश्व कप 2024(साभार BCCI)

भारत ने जीता टॉस:

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

End of Feed