Who Won Yesterday Cricket Match (31 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, RCB vs GT IPL Final Match, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटन्स को पटखनी देकर लगातार दूसरी बार किया आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match 31 May, 2026, RCB vs GT, kal ka match kaun jeeta: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गुजरात टाइटन्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपना खिताब बचाने में सफल रही। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Who Won Yesterday IPL Match 31 May, 2026, RCB vs GT, kal ka match kaun jeeta: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गुजरात टाइटन्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपना खिताब बचाने में सफल रही। गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने विराट कोहली की 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी की बदौलत 18 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही रजत पाटीदार का नाम आईपीएल इतिहास में खिताब बचाने वाले एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की सूची में दर्ज हो गया। आइए जानते हैं कैसा रहा आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के पल पल का हाल?

IPL 2026 Champion

आईपीएल 2026 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं गुजरात की टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। साई किशोर की जगह बांए हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को अपनी एकादश में शामिल किया है।

End of Feed