Who Won Yesterday Cricket Match (19 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? PAK vs NZ, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में कीवी टीम ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

PAK vs NZ, Who Won Yesterday ICC Champions Trophy 2025 First Match(कल का मैच कौन जीता?): पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच अब समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शनन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी टॉप हाईलाइट्स और अवॉर्ड से जुड़ी हर जानकारी

PAK vs NZ, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 60 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ वे अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 2 अंक जुड़ गए हैं। वहीं पाकिस्तान चौथे नंबर पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो विल यंग और टॉम लेथम के साथ-साथ ग्लेन फिलिप्स भी रहे जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था हालांकि ये कुछ खास साबित नहीं हुआ क्योंकि न्यूजीलैंड ने 320 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम कछुए की चाल से चलती रही और अंत में 60 रनों से हार गई। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स और खास पल।

PAK vs NZ Who Won yesterday match

कल का मैच कौन जीता पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- AP)

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed