PAK vs BAN, एशिया कप 2025 सुपर फोर मैच, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर फोर राउंड में हराकर की फाइनल में एंट्री, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर फोर राउंड के अहम मुकाबले में पटखनी देकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसकी टीम इंडिया के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा एशिया कप के सुपर फोर राउंड में करो या मरो वाले मुकाबले के पल-पल का हाल?

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को एशिया कप के सुपर फोर राउंड के करो या मरो वाले मुकाबले में पटखनी देकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 28 सितंबर को दुबई में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की भारत के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। पाकिस्तान ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन बना सकी और 11 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपनी टीम को करो या मरो के मुकाबले में जीत दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। दो विकेट सैम अयूब के खाते में गए। जानिए कैसा रहा इस रोमांचक मुकाबले के पल पल का हाल?

Pakistan vs Bangladesh, Asia Cup 2025, Kal ka Match Kaun Jeeta

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, एशिया कप 2025, कल का मैच कौन जीता

बांग्लादेश ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान जाकिर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed