क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2024 के 57वें मैच में करारी मात, देखें मैच हाइलाइट्स औरअवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 9, 2024, 10:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट रन से करारी और रिकॉर्डतोड़ शिकस्त देकर सबको हैरान कर दिया। जानिए कैसा रहा हैदराबाद-लखनऊ मैच में भिड़ंत का पूरा हाल, कौन-कौन बना कल के मैच का स्टार और किसने प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ाए कदम।

Image

जीत के बाद लखपऊ के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते ट्रेविस हेड। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कल का आईपीएल मैच कौन जीता
  • सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का पूरा हाल
  • हैदराबाद की आईपीएल मुकाबले में दमदार जीत

अभिषेक शर्मा और ट्रेविड हेड की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जांयट्स को अपने घर में 10 विकेट से पटखनी दी। टीम की यह 7वीं जीत है, जबकि लखनऊ की यह छठवीं हार है। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ की टीम 12 अंक के साथ छठे पायदान पर आ गई है। अब प्लेऑफ की स्थिति इसी के साथ और रोचक और दिलचस्प हो चुकी है क्योंकि इस मैच के नतीजे के कारण जहां मुंबई इंडियंस के लिए अब सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, वहीं कुछ टीमें अब भी टक्कर में बनी हुई हैं।

लखनऊ ने जीता टॉस

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दो खिलाड़ी 25 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गए। क्विंटन डी कॉक 2 रन पर आउट हो गए। उनको भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। इसी तरह मार्कस स्टोइनिस भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको भी भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया।

आयुष ने खेली अर्धशतकीय पारी

छठवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आयुष बडोनी का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। आयुष ने हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। आयुष ने 30 गेंदों पर 9 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन की नाबाद पारी खेली।

पूरन अर्धशतक से सिर्फ दो रन रहे दूर

लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए। वे अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रहे। पूरन ने 184.61 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

भुवी और कमिंस ने चटकाए विकेट

लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद के छह खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। इस दौरान सिर्फ दो गेंदबाजो को सफलता मिली। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 12 रन दिए और सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। वहीं, बर्थडे बॉय पैट कमिंस ने 4 ओवर में 47 रन दिए और एक विकेट लिए।

हैदराबाद की शानदार पारी

जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार पारी खेलकर जीत हासिल की। टीम ने महज 9.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया।

हेड और अभिषेक ने खेली जिताऊ पारी

लखनऊ के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने जिताऊ पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 296.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 8 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 89 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह अभिषेक ने भी 267.85 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली।

विकेट लेने में असफल रहे लखनऊ के गेंदबाज

हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के पांच खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, लेकिन किसी भी गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली। के. गौतम ने 2 ओवर में 29 रन दिए। इसी तरह यश ठाकुर ने 2.4 ओवर में 47 रन, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 34 रन, नवीन उल हक ने 2 ओवर में 37 रन और आयुष बडोनी ने 1 ओवर में 19 रन दिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!