DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में दी राजस्थान रॉयल्स को पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के सुपर ओवर तक गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के सुपर ओवर तक गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बना सकी और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में जीत के लिए मिले 12 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंद में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

DC vs RR kal ka Match Kaun Jeeta

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कल का मैच कौन जीता

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही दिल्ली की शुरुआत

टॉस हारने के बाद अपने घर पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में तेज शुरुआत के बाद दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैक्गर्क का विकेट गंवा दिया। मैक्गर्क जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जायसवाल के हाथों लपके गए। मैक्गर्क ने 9(6) रन बनाए। मैक्गर्क के आउट होने के बाद चौथे ओवर की पहली गेंद पर पिछले मैच में धमाल मचाने वाले करुण नायर रन आउट हो गए। 34 के स्कोर पर दिल्ली ने दो विकेट गंवा दिए।

End of Feed