Who Won Yesterday: बेथल ने खराब किया वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, भारत को मिली 4 विकेट से मात; इंग्लैंड ने 1-0 से ली बढ़त

Who Won Yesterday Ind vs Eng: मैनचेस्टर में खेले गए इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टी20I मैच में मेजबान टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बेथल के नाबाद 76 रन की बदौलत 19वें ओवर में 6 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Who Won Yesterday Ind vs Eng: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जेकब बेथल ने वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू खराब कर दिया। दूसरे टी20I मैच में टारगेट का पीछे करते हुए बेथल ने 46 गेंद पर 76 रन की नाबाद पारी खेल कर इंग्लैंड को रोमांच जीत दिलाई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Kal Ka match kaun Jeeta

कल का मौच कौन जीता। फोटो- AP

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारत को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रन जोड़े। अपना पहला टी20I मैच खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने उन्होंने जोस बटलर के हाथों स्टंप करवाया। इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 7 गेंद पर 15 रन की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 43 रन बनाकर आउट हुए।

End of Feed