आईपीएल के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है

आईपीएल के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में है। दोनों ही टीम जीत कर यहां पहुंची है।

आईपीएल के आज का मुकाबला शानदार होने वाला है क्योंकि दो ऐसी टीम एक दूसरे के सामने हैं जहां स्टार बल्लेबाजों की भरमार है। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। आज मुंबई 3 बदलाव के साथ उतरी है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में है जहां राजस्थान ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। ऐसे में राजस्थान को उसी के घर पर हराने के लिए मुंबई की टीम को अपना बेस्ट देना होगा।

aaj ka toss kaun jitega

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (साभार-IPL)

हार्दिक अब तक बल्ले से कमाल नहीं कर पाए हैं वहीं राजस्थान के लिए यशस्वी का फॉर्म चिंताजनक है। जोस बटलर, रियान पराग और संजू सैमसन गजब की लय में हैं जबकि गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया है।

End of Feed