क्रिकेट

Rohit Sharma vs Trent Boult in MI - RR Match: रोहित शर्मा इस बॉलर से क्यों कांप रहे, छठी बार किया शिकार

Trent Boult out 6 times Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। हिटमेैन जयपुर में खेेले जा रहे मेैच में एक बार फिर से इस अनुभवी तेज गेंदबाज का शिकार बन गए हैं।

Image

रोहित शर्मा (फोटो- IPL/BCCI)

Trent Boult Most Wicket Taker in IPL Today: इंडियन प्रीमियर 2024 में सोमवार (22 मार्च 2024) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हालांकि टीम के लिए अब तक ये निर्णय कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। टीम की तरफ से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं और पहले ओवर में ही आउट हो गए हैं।

रोहित शर्मा को एक बार फिर से ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया है। ट्रेंट बोल्ट शानदार गेंदबाज हैं और पहले ओवर में विकेट लेने में माहिर हैं। बोल्ट ने इस सीजन में ये दूसरी बार रोहित का शिकार किया है। इससे पहले एक अप्रेल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भी ट्रेंट बोल्ट ने स्विंग करती हुई बॉल से रोहित शर्मा को चमका दिया था और उनका एज निकला था।

रोहित का बोल्ट के खिलाफ खराब रिकॉर्ड

कप्तानी के बोझ से मुक्त, रोहित शर्मा अपने अब तक के सबसे शानदार आईपीएल सीज़न की ओर अग्रसर हैं। 8 पारियों में, उन्होंने आईपीएल 2024 के लगभग हर खेल में शुरुआत करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। एकमात्र गेंदबाज जिसके खिलाफ वे दो बार फेल हुए हैं वो हैं ट्रेंट बोल्ट।आरआर पेसर नई गेंद का जादूगर है और उसने रिवर्स फिक्स्चर में पहली ही गेंद पर रोहित को आउटस्विंगर दिया था। अनुभवी ओपनर ने सभी टी20 क्रिकेट में बोल्ट के खिलाफ 52 गेंदों में केवल 69 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 6 बार आउट हो चुके हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article