आईपीएल के आज का मुकाबला शानदार होने वाला है क्योंकि दो ऐसी टीम एक दूसरे के सामने हैं जहां स्टार बल्लेबाजों की भरमार है। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। आज मुंबई 3 बदलाव के साथ उतरी है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में है जहां राजस्थान ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। ऐसे में राजस्थान को उसी के घर पर हराने के लिए मुंबई की टीम को अपना बेस्ट देना होगा।
हार्दिक अब तक बल्ले से कमाल नहीं कर पाए हैं वहीं राजस्थान के लिए यशस्वी का फॉर्म चिंताजनक है। जोस बटलर, रियान पराग और संजू सैमसन गजब की लय में हैं जबकि गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया है।
मुंबई की ओपनिंग जोड़ी ने अब तक अच्छा किया है। रोहित और ईशान टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव को जिम्मेदारी उठानी होगी। पिछली बार जब दोनों टीम वानखेड़े में भिड़ी थी तो राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में मुंबई के पास अपनी हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (Rajasthan Royals Playing 11 Prediction)
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल। (इंपैक्ट: नांद्रे बर्गर)
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11 Prediction)
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। [इंपैक्ट: आकाश मधवाल]
