गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने जीता टॉस

आईपीएल का 24वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हैं।

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। जयपुर में फिलहाल बारिश हो रही है जिसके कारण टॉस देर से होगा। वहीं दूसरी तरफ गुजरात की टीम यहां लगातार दो मुकाबला हारकर पहुंची है। गुजरात की कोशिश है कि वह हार की हैट्रिक को टाले।

आज का टॉस कौन जीता

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (साभार-IPL)

वहीं राजस्थान की टीम गजब फॉर्म में है और बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर रही है। बल्लेबाजी में जहां जोस बटलर, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं तो वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल लगातार विकेट निकाल रहे हैं। इस सीजन में जिस तरह से राजस्थान की टीम खेल रही है उसको देखते हुए वह सबसे बड़ी दावेदार बन कर सामने आई है। दूसरी ओर गुजरात टीम की बल्लेबाजी मध्यक्रम में संघर्ष कर रही है। केन विलियमसन लय में नजर नहीं आए हैं।

End of Feed