आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। जयपुर में फिलहाल बारिश हो रही है जिसके कारण टॉस देर से होगा। वहीं दूसरी तरफ गुजरात की टीम यहां लगातार दो मुकाबला हारकर पहुंची है। गुजरात की कोशिश है कि वह हार की हैट्रिक को टाले।
वहीं राजस्थान की टीम गजब फॉर्म में है और बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर रही है। बल्लेबाजी में जहां जोस बटलर, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं तो वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल लगातार विकेट निकाल रहे हैं। इस सीजन में जिस तरह से राजस्थान की टीम खेल रही है उसको देखते हुए वह सबसे बड़ी दावेदार बन कर सामने आई है। दूसरी ओर गुजरात टीम की बल्लेबाजी मध्यक्रम में संघर्ष कर रही है। केन विलियमसन लय में नजर नहीं आए हैं।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, शरथ बीआर (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।
