RCB vs GT IPL 2026 Toss LIVE: 73 मैच के बाद अब आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव यानी फाइनल मुकाबले तक पहुंच चुका है। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम भिड़ने वाली है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात एक बदलाव के साथ उतरी है। साई किशोर की जगह अरशद खान की एंट्री हुई है। यह इस सीजन चौथा मौका होगा जब दोनों टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। आखिरी बार दोनों टीम क्वालीफायर-1 में भिड़ी थी जहां आरसीबी ने 92 रन से जीत दर्ज की थी।
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
हेड टू हेड में दोनों टीमों की टक्कर कांटे की रही है। अब तक 9 बार दोनों टीम भिड़ चुकी है। 9 में से 5 बार जीत आरसीबी को मिली है और 4 मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। इस सीजन में दोनों टीम 3 बार भिड़ी है और दो बार बाजी आरसीबी ने मारी है।
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (RCB vs GT Match Timing)
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस (RCB vs GT Match Toss Timing)
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज के मैच का टॉस (Who Won Today RCB vs GT Match Toss)
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
