IND vs ENG 226 Aaj ka Toss LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। प्रिंस यादव आज का मुकाबला खेल रहे हैं। सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में टीम इंडिया का यह मुकाबला जीतना होगा, क्योंकि पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। यह एक हाई स्कोरिंग वाला वेन्यू है और यहां चेज करने वाली टीम फायदा में रही है। यहां साल 2025 से खेले गए कुल 15 टी20 मुकाबलों में से 11 में चेज करने वाली टीम जीता है। इसका सीधा मतलब है कि टॉस जीतकर टीम यहां पहला गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 191 रन रहा है, लेकिन बात बैटिंग की नहीं है।
पहले मुकाबले में तो टीम इंडिया को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था और दूसरे में उसकी गेंदबाजी को इंग्लैंड बल्लेबाजों ने एक्सपोज कर दिया था। ऐसे में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए इस डिपार्टमेंट में काम करना होगा। यही कारण है कि आज के मुकाबले में गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव आ सकता है। रवि बिश्नोई का बाहर जाना लगभग तय है और उनकी जगह टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच (IND vs ENG Match Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में रात 10 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच का टॉस (IND vs ENG Match Toss Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस रात 9.30 बजे हो गया।
कौन जीता भारत और इंग्लैंड आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ENG Match Toss)
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
आज के मैच में भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
