क्रिकेट

GT vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान रॉयल्स

GT vs RR IPL 2026 Toss LIVE, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Timing Today Match (गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 मई, 2026: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में आज गुजरात और राजस्थान की टीम भिड़ने वाली है। जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी के साथ खेलेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

GT vs RR IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को आरसीबी के हाथों हार मिली थी, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। यह इस सीजन तीसरा मौका होगा जब दोनों टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। अब तक हुए दो मुकाबले में कांटे की टक्कर रही है। पहला मुकाबला राजस्थान ने 6 रन से जीता था जबकि दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस ने 77 रन से अपने नाम किया था।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 10 बार भिड़ी है और उसमें से 7 मैच गुजरात के नाम रहा है और केवल 3 मुकाबला राजस्थान ने जीते हैं।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (GT vs RR Match Timing)

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस (GT vs RR Match Toss Timing)

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today GT vs RR Match Toss)

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में टॉस राजस्थान ने जीता।

आज के मैच में दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान/साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा/तुषार देशपांडे/रवि बिश्नोई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article