लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल के 39वें मुकाबले में लखनऊ का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला चेपॉक में होगा। दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से इस सीजन में भिड़ेगी।

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाने वाला है। आईपीएल 2024 में दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से खेल रही है। पहली बार लखनऊ ने चेन्नई को अपने घर इकाना में 8 विकेट से हराया था। अब बारी चेन्नई की है जो बदला लेने के लिए तैयार है। मैच में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

aaj ka toss kaun jeeta csk vs Lsg

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार-IPL)

आज के मैच में एक बार फिर फैंस को धोनी की विस्फोटक बैटिंग का दीदार करने को मिलेगा जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ निखरते जा रहे हैं। धोनी इस सीजन अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह यूं तो कुछ गेंद का सामना करने के लिए मैदान में उतरते हैं, लेकिन इन्हीं कुछ गेंदों में वह विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं।

End of Feed