क्रिकेट

ENG vs IND 2nd ODI Aaj Ka Toss Live: आज का टॉस कौन जीता, कार्डिफ में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे

IND vs ENG 2nd ODI 2026 Toss LIVE, England vs India Timing Today Match (भारत और इंग्लैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 जुलाई, 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच आज 16 जुलाई को तीन मैच की सीरीज का दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। आइए जानते हैं आज के मैच का टॉस किसने जीता और क्या फैसला किया।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 टॉस अपडेट

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है। सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से जीत के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की शुरुआत बढ़त बना ली है। ऐसे में शुभमन गिल(Shubman Gill) की कप्तानी वाली टी इंडिया सीरीज के आज खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने चाहेगी। वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को अपने नाम करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच (IND vs ENG 2nd ODI Match Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्ड्नस में भारतीय समयानुसार, शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच का टॉस (IND vs ENG 2nd ODI Match Toss Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस दोपहर 5:00 बजे होगा।

कौन जीता भारत और इंग्लैंड के बीच आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ENG 2nd ODI Match Toss)

इंग्लैंड ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत की प्लेइंग-11:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11:

बेन डकेट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जो रूट, जोस बटलर, सैम कुरेन, विल जैक, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद

ऐसी है दोनों टीमें:

भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article