टॉस के साथ ही तय हो गई गुजरात टाइटंस की जीत, आंकड़े देख आरसीबी फैंस के उड़ जाएंगे होश

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। इस मुकाबले में आरसीबी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है और इसके साथ ही गुजरात की जीत तय हो गई। 2025 के बाद के आंकडे आरसीबी फैंस का दिल तोड़ देंगी।

आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में आरसीबी बिना किसी बदलाव के उतरी जबकि गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव किया। अरशद खान की एंट्री हुई जबकि साई किशोर को बाहर जाना पड़ा। इस फैसले के साथ ही तय हो गया कि यह मुकाबला किसके पक्ष में जाने वाला है। दरअसल साल 2025 के बाद से कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो आरसीबी फैंस का दिल तोड़ देगी।

gt vs rcb match

गुजरात टाइटंस (साभार-X)

टॉस के साथ ही गुजरात की जीत तय

साल 2025 से जब-जब गुजरात की टीम अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेली है और विपक्षी टीम ने टॉस जीतकर उसे पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है जीत गिल एंड कंपनी को नसीब हुई है। 5 मुकाबले में गुजरात को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और हर बार वो जीत दर्ज करने में कामयाब रही। गुजरात ने इस दौरान मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। अगर ये आंकड़े आज भी गुजरात का साथ देती हैं तो आरसीबी फैंस का दिल टूटना तय है।

End of Feed