India Asia Cup Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया में हुई इस खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Aug 21, 2023, 02:30 PM IST

Team India for Asia Cup 2023: श्रीलंका-पाकिस्तान में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप 2023 जिसका आगाज 30 अगस्त से होगा, उसके लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं, लेकिन एक नाम सबसे अलग नजर आया और वो हैं युवा तिलक वर्मा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
  • टीम इंडिया में तिलक वर्मा सरप्राइज एंट्री
  • वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं

Indian team for Asia Cup 2023: अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति द्वारा आज एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का सेलेक्शन किया गया। इस टीम में जिन 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया उसमें एक नाम चौंकाने वाला रहा, हालांकि इसकी चर्चा काफी पहले से चल रही थी। वो नाम है तिलक वर्मा (Tilak Varma) का जिन्होंने हाल ही में डेब्यू करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है।

Tilak Varma gets place in India squad for Asia Cup 2023

तिलक वर्मा (AP)

चयन समिति ने टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और तिलक वर्मा उनमें सबसे युवा हैं। इस 20 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अपनी छाप छोड़ी थी जिसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में उनको मौका दिया गया। तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू करते हुए 5 मैचों में 173 रन बनाए। वो भारत के लिए इस सीरीज में सर्वाधिक रन और दोनों टीमें मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

End of Feed