क्रिकेट

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए कब होगा भारतीय टीम का सलेक्शन, तारीख आई सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 21, 2023, 03:06 PM IST

ODI World Cup 2023, Team India Full Squad and Date: भारत की मेजबानी में वनउे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग मैच खेला जाएगा। इसको लेकर टीम का सलेक्शन कब होगा बीसीसीआई के चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर ने खुद बताया।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

ODI World Cup 2023, Team India Full Squad and Date: 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। एशिया कप के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजर वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड पर होगी। हालांकि, एशिया कप के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान अजीत अगरकर ने खुद बताया कि वनडे वर्ल्ड कप का सलेक्शन कब होगा और कब स्क्वाड आएगी। आगे उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि 5 सितंबर को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

वर्ल्ड कप के हिसाब से हुआ सलेक्शन

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया उतरेगी, जबकि हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए घोषित हुई टीम में वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर किया है। बोर्ड ने एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। एशिया कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप के स्क्वाड से दो से तीन खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।

भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को

भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जयप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन(बैकअप)।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article