क्रिकेट

कौन हैं शिव सुंदर दास? बीसीसीई के नए मुख्य चयनकर्ता बनने के दावेदार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 12:44 PM IST

चेतन शर्मा के बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा देने के बाद टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास नए मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

Image

शिवसुंदर दास

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीनियर सेलेक्शन कमेटी के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद 4 सदस्यीय कमेटी में मौजूद शिव सुंदर दास अगले मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैच के लिए उन पर टीम चुनने की जिम्मेदारी होगी।

कौन हैं शिव सुंदर दास5 नवंबर 1977 को ओडिशा के भुवनेश्वर में जन्मे एसएस दास ने बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए 23 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में उनके नाम 34.89 की औसत से 1326 रन जबकि वनडे क्रिकेट में 13 की औसत से 39 रन बनाए हैं। चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद वो सबसे अनुभवी सदस्य हैं। चयन समिति में शामिल सलिल अंकोला(1 टेस्ट, 20 वनडे),सुब्रतो बनर्जी (1 टेस्ट 6 वनडे), सिद्धार्थ शरद( 139 प्रथम श्रेणी मैच) को दास से कम अनुभव है। ऐसे में नए सदस्य की नियुक्ति से पहले दास ही मुख्य चयनकर्ता की भूमिका अदा करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ किया डेब्यू

शिव सुंदर दास ने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। यह बांग्लादेश का पहले टेस्ट मैच था। इसके बाद दास ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट में फॉलोऑन के बाद जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम सदस्य रहे थे। दास ने अपने टेस्ट करियर में दो शतक जड़े और वो दोनों ही जिंबाब्वे के खिलाफउ नागपुर में दो साल अंतराल में उनके बल्ले से निकले। नवंबर 2000 से मई 2002 तक दास भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रहे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले ओडिशा के तीसरे क्रिकेटरशिव सुंदर दास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के वाले ओडिशा के तीसरे क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले तेज गेंदबाज देबाशीष मोंहती(1997) और संजय राउल(1998) ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। राउल ने भारत के लिए 2 वनडे खेले थे।

कोचिंग में भी आजमाए हाथ

बतौर खिलाड़ी क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बाद एसएस दास ने कोचिंग में भी अपने हाथ आजमाए। वो ओडिशा की रणजी टीम को कोच रहे हैं। इसके अलावा वो साल 2021 में भारतीय महिला टीम के बैटिंग कोच भी रहे हैं। साल 2016 में भारत की अंडर-16 और अंडर-19 टीम के कोच भी रहे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article