बल्ले पर 'ओम' का निशान, पाकिस्तान को रौंदने के बाद लिखा ' जय श्री हनुमान', जानें कौन हैं भारत से नाता रखने वाले केशव महाराज

Who is Keshav Maharaj: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने वाले केशव महाराज अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और भारत से खास कनेक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Who is Keshav Maharaj: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने बेहद रोमांचक मैच में पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस मैच में अफ्रीका की जीत के हीरो केशव महाराज रहे। जिन्होंने अंतिम समय पर टिके रह कर टीम को 271 रनों के लक्ष्य को चेज करने में खास योगदान दिया। इस जीत के बाद केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट किया जो कि हर तरफ वायरल हो गया। फैंस ने उनकी जमकर तारीफ करना शुरू कर दी। फैंस ने उनके भारत से खास कनेक्शन का भी जिक्र किया।

Keshav Maharaj

केशव महाराज (फोटो- Keshav Maharaj instagram)

बाबर सेना को रौंदने के बाद केशव महाराज की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने जीत के बाद जहां अपने साथियों की तारीफ की वहीं भगवान हुनमान को भी याद करना नहीं भूले। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि "मुझे भगवान पर भरोसा है, लड़कों ने क्या विशेष परिणाम दिया, @shamsi90 और @adenmarkram का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।" उन्होंने अंत में भगवान हनुमान को याद करते हुए "जय श्री हनुमान!" लिखकर अपनी पोस्ट समाप्त की।

End of Feed