क्रिकेट

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट

Rohit Sharma injured: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। हालांकि ये इतनी गहरी नहीं थी और वे अब मैच में भाग ले रहे हैं।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

Rohit Sharma injured: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी। दरअसल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रेक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थो। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान की कलाई में चोट लग गई थी। हालांकि ये घाव इतना गहरा नहीं था और रोहित शर्मा अब खेल रहे हैं और टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

रोहित शर्मा विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। हिटमैन ने गेंदबाजी आक्रमण पर दबदबा बनाते हुए पांच मैचों में 133 की स्ट्राइक रेट से एक शतक सहित 311 रन बनाए हैं।

हार्दिक पंड्या भी नहीं खेल पाएंगे मैच

इस बीच, भारत इंग्लैंड के खिलाफ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बिना उतरेगा। हार्दिक भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले के दौरान घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें एनसीए भेज दिया गया था। प्रारंभ में, बीसीसीआई ने कहा कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम में वापसी करेंगे, हालांकि, हालिया अपडेट के अनुसार, हार्दिक को ग्रेड 1 लिगामेंट में चोट है और वह भारत के लिए कुछ और गेम मिस कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की जगह पक्की

केएल राहुल ने इंग्लैंड मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और पुष्टि की कि हार्दिक पंड्या चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। राहुल ने यह भी बड़ा संकेत दिया कि सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। राहुल ने कहा था कि 'हार्दिक पंड्या इस खेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उम्मीद है कि सूर्या को जो मौका मिलेगा वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।''

रोहित के साथ कोहली भी फॉर्म में

रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी वर्ल्ड कप में टॉप फॉर्म में हैं। कोहली ने पांच मैचों में 354 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। कोहली सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतक (49) के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article