क्रिकेट

बल्ले पर 'ओम' का निशान, पाकिस्तान को रौंदने के बाद लिखा ' जय श्री हनुमान', जानें कौन हैं भारत से नाता रखने वाले केशव महाराज

Who is Keshav Maharaj: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने वाले केशव महाराज अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और भारत से खास कनेक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Image

केशव महाराज (फोटो- Keshav Maharaj instagram)

Who is Keshav Maharaj: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने बेहद रोमांचक मैच में पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस मैच में अफ्रीका की जीत के हीरो केशव महाराज रहे। जिन्होंने अंतिम समय पर टिके रह कर टीम को 271 रनों के लक्ष्य को चेज करने में खास योगदान दिया। इस जीत के बाद केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट किया जो कि हर तरफ वायरल हो गया। फैंस ने उनकी जमकर तारीफ करना शुरू कर दी। फैंस ने उनके भारत से खास कनेक्शन का भी जिक्र किया।

बाबर सेना को रौंदने के बाद केशव महाराज की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने जीत के बाद जहां अपने साथियों की तारीफ की वहीं भगवान हुनमान को भी याद करना नहीं भूले। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि "मुझे भगवान पर भरोसा है, लड़कों ने क्या विशेष परिणाम दिया, @shamsi90 और @adenmarkram का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।" उन्होंने अंत में भगवान हनुमान को याद करते हुए "जय श्री हनुमान!" लिखकर अपनी पोस्ट समाप्त की।

कौन हैं केशव महाराज?

केशव महाराज एक लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं जिनका जन्म अफ्रीका में हुआ था। हालांकि उनका भारत से एक खास नाता रहा है। उनके पूर्वज सुल्तानपुर के रहने वाले हैं जो कि नौकरी की तलाश में अफ्रीका में बस गए थे। महाराज भले ही अफ्रीका में ही जन्में हो लेकिन अपने धर्म के प्रति समर्पित हैं और हिंदू रीति रिवाज फॉलो करते हैं। वे भारत आते ही मंदिर भी गए थे। उनके बल्ले पर ओम लिखा हुआ है जिसकी तस्वीर हर तरफ वायरल है। ऐसे में जब उन्होंने जय श्री हनुमान लिखा तो फैंस ने महाराज की जमकर तारीफ की।

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ ही पाकिस्तान मौजूदा विश्व कप में लगातार छह में से चार मैच हार गया है। इस मैच से पहले उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।पाकिस्तान अपने अगले मैच में 31 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा। अब उसे सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए सारे मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article