क्या आईसीसी के अगले अध्यक्ष बनेंगे जय शाह? जानिए कब,कहां होगा फैसला?

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 17, 2024, 10:19 PM IST

आईसीसी की श्रीलंका में शुक्रवार को होने वाली सालाना बैठक में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष कब बनेंगे। इसके अलावा जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका में शुक्रवार को शुरू होगी आईसीसी की सालाना बैठक
  • जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर होगी चर्चा
  • भारत का पाकिस्तान दौरा नहीं है बैठक का एजेंडा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कोलंबो में शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के दौरान सभी की निगाहें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह पर होंगी जहां इस बात पर गंभीर चर्चा हो सकती है कि वह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले से वैश्विक संस्था के अध्यक्ष का पद कब संभालेंगे।

Jay Shah Rohit Sharma

जय शाह और रोहित शर्मा

शुक्रवार को बोर्ड की बैठक के साथ शुरू होने वाले आईसीसी सम्मेलन में वैश्विक संस्था द्वारा अमेरिका में टी20 विश्व कप मैचों की मेजबानी में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के नुकसान पर चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि एजीएम (वार्षिक आम बैठक) के नौ सूत्रीय एजेंडे (जिसकी एक प्रति पीटीआई के पास है) में टूर्नामेंट का वित्तीय विवरण शामिल नहीं है, लेकिन बोर्ड द्वारा ‘कार्यक्रम के बाद की रिपोर्ट’ के रूप में इस पर चर्चा की जाएगी जो एक मानक संचालन प्रक्रिया है।

End of Feed