आज (शनिवार) को आईपीएल 2023 में दो मुकाबले खेले जाने हैं। दिन का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी।
पंजाब बनाम कोलकाता (BCCI/IPL)
पंजाब किंग्स इस बार अपने नए कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वो अपने नए कप्तान नीतीश राणा और नए कोच चंद्रकांत पंडित की अगुवाई में आईपीएल 2023 खेलने जा रही है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।
