BAN vs AUS Live Score Streaming: भारत में कब और कैसे देखें बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में किस चैनल पर देखें: बांग्लादेश की मेजबानी में तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के दौरे पर हैं। पहला वनडे मैच आज यानी, 9 जून को है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम पर यह मैच खेला जाएगा। आइए मैच की लाइवस्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी जानते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया 15 साल बाद तीन वनडे मैच की सीरीज खेलने के लिए ढाका पहुंच गई है। मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने दबदबे को और मजबूत करना चाहेगी। बांग्लादेश अपनी धरती पर खेलेगी तो वह होम ग्राउंड का फायदा उठाने को देखेगी।

BAN vs AUS 1st ODI.

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव स्ट्रीमिंग

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो अभी तक बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 21 वनडे मैच खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने 20 मुकाबले जीते हैं। साल 2023 में दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड के दौरान भिड़ंत हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी। साल 2005 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र वनडे मैच में शिकस्त दी है। तब से लेकर अब तक बांग्लादेश वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाई है।

End of Feed