स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया 15 साल बाद तीन वनडे मैच की सीरीज खेलने के लिए ढाका पहुंच गई है। मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने दबदबे को और मजबूत करना चाहेगी। बांग्लादेश अपनी धरती पर खेलेगी तो वह होम ग्राउंड का फायदा उठाने को देखेगी।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो अभी तक बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 21 वनडे मैच खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने 20 मुकाबले जीते हैं। साल 2023 में दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड के दौरान भिड़ंत हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी। साल 2005 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र वनडे मैच में शिकस्त दी है। तब से लेकर अब तक बांग्लादेश वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाई है।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-
कब खेला जाएगा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच? (BAN vs AUS 1st ODI)
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 9 जून से खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच? (BAN vs AUS 1st ODI Match Venue)
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच? (BAN vs AUS 1st ODI Match Time)
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समायनुसार सुबह 10:30 बजे टॉस हुआ और पहली गेंद 11 बजे फेंकी गई।
भारत में कहां देख सकते हैं बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच? ( BAN vs AUS 1st ODI Match Telecast)
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच भारतीय क्रिकेट फैंस फैनकोड के एप और वेबसाइट पर लॉगइन करके देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर
