क्रिकेट

आईपीएल 2026 से क्या मिली वैभव सूर्यवंशी को सीख, मैच के बाद खोला राज

अपने दूसरे ही सीजन में 5 अवॉर्ड बटोरकर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद बताया कि इस सीजन उन्होंने क्या सीखा। वैभव ने मैच के बाद कई दिग्गदज खिलाड़ियों से बात की।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धूम मचा दी, लेकिन 15 साल की इस बल्लेबाजी सनसनी का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है।

हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर दो में बाद में उप विजेता बनी गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टूर्नामेंट का ’मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं।

रविवार को यहां फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ’’इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है। ’’ उन्होंने कहा, ’’आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला। ’’

सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए। उन्होंने कहा, ’’मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं। ’’

सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ’’मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article