Shubman Gill's Statement: आरसीबी के खिलाफ फाइनल में गुजरात की हार का शुभमन गिल ने किसके सर फोड़ा ठीकरा

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल में पांच विकेट के अंतर से हार के बाद जानिए किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा। गिल ने फाइनल में हार के बाद जानिए क्या कहा?

अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स के निराश कप्तान शुभमन गिल ने माना कि शुरुआती विकेट गिरने से उन्हें कोई लय नहीं मिल पाई क्योंकि 180 से 190 रन का स्कोर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जैसी जबरदस्त टीम के खिलाफ़ लड़ने का मौका देता। लेकिन आरसीबी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में दो ओवर बाकी रहते उन्हें आसानी से हरा दिया। कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से कोई भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इससे गुजरात टाइटन्स आठ विकेट पर महज 155 रन ही बना पाई। विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी से आरसीबी ने 18 ओवर में जीत पक्की कर दी।

Shubman Gill

शुभमन गिल

अगर हम बना लेते 180-190 रन तो अच्छा होता

निराश गिल ने मैच के बाद कहा, 'अगर हम 180-190 रन बना लेते तो यह एक अच्छा मैच होता। शायद पिच थोड़ी दो-तरफा व्यवहार करती, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ा मूवमेंट था। हमने शुरुआती विकेट गंवा दिए और कभी लय हासिल नहीं कर पाए।' पावरप्ले के अंदर ही कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 62 रन ठोक दिए जिससे गुजरात टाइटन्स की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म ही हो गईं।

End of Feed