IND vs ENG: धमाकेदार शतक के साथ फॉर्म में वापसी के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में अपने शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जानिए क्या कहा?

कटक: भारतीय कप्तान और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रोहित शर्मा (119 रन) ने रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी करने के बाद कहा कि टीम के लिए कुछ रन जुटाने में मजा आया। रोहित की 90 गेंद में 12 चौके और सात छक्कों से जड़ी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैच की वनडे श्रृंखला जीत ली।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

टीम के लिए रन बनाकर आया मजा

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा,'मुझे बल्लेबाजी करने और टीम के लिए रन बनाने में मजा आया। यह एक अहम श्रृंखला है। लेकिन मैं किस तरह की बल्लेबाजी करना चाहता हूं, इसके लिए योजना बनाई कि वनडे में कैसे बल्लेबाजी करनी है। यह प्रारूप टी20 से अलग है टेस्ट से छोटा है। मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता था और मेरा फोकस यही था।' उन्होंने आगे कहा,'मैंने खुद को तैयार किया था। स्टंप की ओर आती गेंदों का सामना कैसे करना है, कैसे गैप ढूंढना है।

End of Feed