रियान पराग ने किसके सिर पर फोड़ा KKR के खिलाफ रोमांचक मैच में हार का ठीकरा

राजस्थान रॉयल्स की कोलकाता के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मिली हार के बाद कप्तान रियान पराग ने जानिए किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा।

कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 में आखिरकार जीत का स्वाद चखने में सफल रही। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को सीजन के सातवें मुकाबले में 4 विकेट से पटखनी दी। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 9 विकेट पर 155 रन बना सकी। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली वहीं यशस्वी जायसवाल ने 39 रन का योदगान दिया। नौवें ओवर में 81 रन पर पहला लिकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई और अंत में 155 रन तक पहुंच सकी।

Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

70 रन पर कोलकाता ने गंवा दिए थे 5 विकेट

जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी राजस्थान ने शानदार शुरुआत और 10.1 ओवर में 70 रन पर पांच विकेट चटका लिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और 34 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर 4 विकेट से केकेआर हारी बाजी जिता दी। अनुकूल रॉय ने नाबाद 29(16) रन की पारी खेली। अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे और ये कारनामा रिंकू सिंह ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर कर दिखाया।

End of Feed