चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 2 बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का इस मैदान पर पलड़ा भारी रहा है। यहां खेले गए तीनों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस टूर्नामेंट में इस मैदान पर उतरेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)
मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या?
यह मुकाबला दुबई में होना है, जहां मंगलवार को बारिश की संभावना न के बराबर है। दुबई के मौसम की बात करें तो तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाएं 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है। लेकिन अगर बारिश के कारण मैच में रुकावट आती है और मैच रद्द हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे की व्यवस्था की है। लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा?
फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया
अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रिजर्व-डे पर भी नहीं पूरा हो पाता है तो ऐसी स्थिति में टीम इंडिया बिना खेले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच जाएगी। दरअसल नियम के अनुसार लीग स्टेज में जिस टीम ने ज्यादा मैच जीते होते हैं उस आधार पर टीम आगे का रास्ता तय करती हैं। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीत कर टॉप पर फिनिश किया था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला जीता था। ऑस्ट्रेलिया के बाकी दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए थे।
