सदमे में क्रिकेट जगत, 38 की उम्र में दुनिया छोड़ गया शानदार तेज गेंदबाज, आखिर हुआ क्या था, जानिए कौन थे शापूर ज़दरान

Who Was Shapoor Zadran, How He Passed Away: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नामी तेज गेंदबाज रहे शापूर ज़दरान अचानक दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनका आकस्मिक निधन दिल्ली में हुआ, वो भी सिर्फ 38 की उम्र में। कौन थे शापूर और आखिर उन्हें हुआ क्या था, यहां जानिए।

Shapoor Zadran Death: जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, क्रिकेट जगत के लिए 7 जुलाई 2026 एक दुखद दिन में तब बदल गया जब खबर मिली कि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर ज़दरान इस दुनिया में नहीं रहे। लंबे बालों वाला एक तेजतर्रार गेंदबाज जिसने अफगानिस्तान क्रिकेट में तेज गेंदबाजी की तस्वीर बदली थी आज वो नहीं रहा। उनका सिर्फ 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ।

Cricketer Shapoor Zadran Death, How Shapoor Died

क्रिकेटर शापूर ज़दरान का 38 साल की उम्र में निधन (AI Generated Image)

जन्मदिन से ठीक पहले कहा अलविदाः शापूर ज़दरान आज यानी 8 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले वो सबको छोड़कर चले गए। उनके भाई उस समय दिल्ली में ही शापूर के साथ थे, जिन्होंने उनके निधन की पुष्टि की।

End of Feed