क्रिकेट

KKR vs RR का मैच नहीं हुआ तो क्या होगा संजू सैमसन की टीम का, कैसे हैदराबाद को होगा फायदा

आईपीएल का आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होना है। गुवाहाटी में बारिश के कारण रात 10.10 तक मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में यदि यह मुकाबला नहीं होता है तो कैसे सनराइजर्स हैदराबाद को इसका फायदा होगा।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान और कोलकाता के मैच पर बारिश का साया
  • नहीं हुआ मुकाबला तो हैदराबाद को होगा फायदा
  • बारिश के कारण पहले ही रद्द हो चुके हैं दो मुकाबले

KKR vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आखिरी लीग मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन बारिश के कारण अब तक मैच शुरू नहीं किया जा सका है। केकेआर 19 अंक के साथ टेबल टॉपर है जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए आज का यह मुकाबला बेहद अहम है। लगातार चार मुकाबला हारकर यहां पहुंची राजस्थान को बड़ा झटका लगेगा यदि आज का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

क्या होगा यदि KKR बनाम राजस्थान का मैच न हो..

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मैच यदि बारिश के कारण न हो पाए तो यह इस सीजन का तीसरा मुकाबला होगा जो बारिश की भेंट चढ़ जाएगा। ऐसी सूरत में दोनों टीम को 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे। इस 1 अंक से जहां कोलकाता नाईट राइडर्स के 20 अंक हो जाएंगे और वह अपने पोजिशन पर बनी रहेगी वहीं राजस्थान रॉयल्स के भी सनराइजर्स हैदराबाद के बराबार 17 अंक हो जाएंगे।

SRH या RR, कौन दूसरे नंबर पर फिनिश करेगा

ऐसी स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन दूसरे पोजिशन पर खत्म करेगा। इसका जवाब है कि यदि बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं होता है तो बराबार अंक रहने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे नंबर पर फिनिश करेगा। और राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर फिनिश करेगी।

दूसरे नंबर पर फिनिश करने पर SRH को क्या फायदा

अब सवाल उठता है कि दूसरे नंबर पर फिनिश करने वाली टीम को क्या फायदा होगा। आपको बता दें कि दूसरे नंबर पर फिनिश करने वाली टीम केकेआर के साथ क्वालीफायर-1 खेलेगी और उसे IPL 2024 के फाइनल में पहुंचने का दो मौका मिलेगा। जबकि तीसरे और चौथे पोजिशन पर खत्म करने वाले को एलिमिनेटर खेलना होगा।

End of Article