श्रेयस अय्यर को मिली भारतीय T20 टीम की कप्तानी तो क्या बोले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा

Rohit Sharma on Shreyas Iyer: रोहित ने कहा कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर श्रेयस का प्रदर्शन उन्हें भारतीय कप्तान की भूमिका के लिए जरूरी अनुभव देगा। आईपीएल में श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 का खिताब जीता और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

Rohit Sharma on Shreyas Iyer: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में श्रेयस अय्यर की शानदार कप्तानी को देखते हुए लगता है कि मुंबई का यह बल्लेबाज भारतीय टीम में नयी भूमिका में सफल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। श्रेयस को सबसे छोटे प्रारूप में भारत का नया कप्तान घोषित किया गया जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया। तीन बार की विश्व कप विजेता टीम ने इस साल के एशिया कप, 2028 का ओलंपिक और टी20 विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए कप्तानी में बदलाव किया। रोहित ने कहा कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर श्रेयस का प्रदर्शन उन्हें भारतीय कप्तान की भूमिका के लिए जरूरी अनुभव देगा। आईपीएल में श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 का खिताब जीता और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

Rohit Iyer

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर (BCCI)

रोहित शर्मा ने अय्यर को कप्तान बनाने पर क्या कहा

टी20 मुंबई लीग के ब्रांड दूत रोहित ने शनिवार को यहां कहा, ’’मुझे यकीन है कि पिछले कुछ वर्षों में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने जिस तरह से कप्तानी की है, उसे देखते हुए उनका समय अच्छा रहेगा।’’ रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि मुंबई के क्रिकेटर के लिए कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, लेकिन श्रेयस जानते होंगे कि कप्तानी ऐसी चीज है जिसे हासिल करना पड़ता है। उन्होंने कहा, ’’देखिए, मुंबई में खेलना और मुंबई का प्रतिनिधित्व करना आपको बहुत कुछ सिखाता है। अगर आप हमसे पहले भारत या मुंबई की कप्तानी करने वाले किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे तो वे आपको यही बात बताएंगे। यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। मुझे पूरा यकीन है कि दूसरी जगहों पर भी ऐसा ही होता है। लेकिन यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, मैं सिर्फ मुंबई की बात कर रहा हूं।’’

End of Feed