बुमराह और हार्दिक पर बोले अजीत अगरकर- दोनों को सावधानी से इस्तेमाल की जरूरत

बुमराह और पांड्या हाल में हुए आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे। वे पिछले साल के आखिर से ही लगातार टी20 मैच खेल रहे थे जिसमें विश्व कप जीत भी शामिल रही।

राष्ट्रीय चयन पैनल ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल नहीं किया जिससे साफ संकेत मिलता है कि चयनकर्ता उनकी सेवाओं को आने वाले सत्र में टेस्ट और वनडे मैचों के लिए बचाकर रखना चाहते हैं। बुमराह और पांड्या हाल में हुए आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे। वे पिछले साल के आखिर से ही लगातार टी20 मैच खेल रहे थे जिसमें विश्व कप जीत भी शामिल रही। इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों का सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत है। बुमराह 17 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में वापसी करेंगे, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ कर दिया कि इस तेज गेंदबाज का इस्तेमाल ज्यादातर लंबे प्रारूप में किया जाएगा।

Ajit Agarkar

अजीत अगरकर (BCCI)

बुमराह और पांड्या पर क्या बोले अगरकर

जब उनसे पूछा गया कि क्या बुमराह को टेस्ट मैचों के लिए बचाकर रखा जा रहा है तो अगरकर ने जवाब दिया, ’’हां और वनडे विश्व कप के लिए भी जैसा पिछले विश्व कप में टी20 प्रारूप था। हम जानते हैं कि वह कितने अहम हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ’’विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अगर हम अगले नौ टेस्ट मैच में अच्छा खेलते हैं तो हमारे पास फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। अगर जसप्रीत ज्यादातर मैच खेल सकें और फिर भी फिट और स्वस्थ रहें, तो यह हमेशा एक अच्छी बात होगी।’ भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की सीरीज खेलने से पहले श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरे पर दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसी सीरीज से 2025-2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के फाइनल में उनके क्वालीफाई करने का फैसला होगा।

End of Feed