West Indies Squad: क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 11 से 14 जून तक जमैका के सबीना पार्क में खेली जाएगी। वेस्ट इंडीज के लिए यह सीरीज फरवरी और मार्च में आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद पहली टी20 सीरीज है और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2028 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वह एंटीगुआ में आयोजित होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारी जारी रखेंगे।
पिछले वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली वेस्टइंडीज टीम में 3 नए बदलाव किए गए हैं। युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज अकीम ऑगस्टे और ज्वेल एंड्रयू के अलावा ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को शामिल किया गया है।
वेस्ट इंडीज की टी20 टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शेमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।
कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ-
मुख्य कोच: डेरेन सैमी
मैनेजर: रॉवल लुईस
सहायक कोच (बल्लेबाजी): फ़्लॉइड रीफ़र
सहायक कोच (गेंदबाजी): रवि रामपॉल
सहायक कोच (फील्डिंग): रेयॉन ग्रिफ़िथ
फिजियोथेरेपिस्ट: डॉ. डेनिस ब्याम
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच: डार्क ब्राउन
मसाज थेरेपिस्ट: हेरोन जैक्सन
वेस्टइंडीज और श्रीलंका मैच का कार्यक्रम
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 11 जून - सबीना पार्क , जमैका
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 13 जून - सबीना पार्क , जमैका
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 14 जून - सबीना पार्क , जमैका।
