NZ vs WI 1st T20I Highlights: वेस्टइंडीज ने छीनी न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत, मिचेल सेटनर की कप्तानी पारी पर फिरा पानी

शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। बुधवार को ऑक्लैंड में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में विंडीज ने 165 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

ऑक्लैंड: शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। बुधवार को ऑक्लैंड में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में विंडीज ने 165 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली है। वेस्टइंडीज और जीत के बीच कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर बाधा बनकर खड़े थे लेकिन उनकी 55 रन की नाबाद पारी भी न्यूजीलैंड का बेड़ा पार नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट पर 157 रन बना सकी। जीत की दहलीज पार करने के लिए आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 20 रन की दरकार थी लेकिन मिचेल सेंटनर और जैकब डफी की जोड़ी रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर केवल 12 रन बना सकी और 7 रन से मैच गंवा दिया। रोस्टन चेज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चेज ने 28(27) रन बनाने के अलावा 3/26 रन देकर चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। पांच मैच की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम 1-0 से आगे हो गई है।

New Zealand vs West Indies

शाई होप औप मिचेल सेंटनर पहले टी20 के बाद हाथ मिलाते हुए(फोटो क्रेडिट BLACK CAPS X)

खराब रही वेस्टइंडीज की शुरुआत

End of Feed