क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI: हिटमैन ने बताई चेन्नई वनडे में क्यों मिली टीम इंडिया को हार, कहां रह गई कसर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2023, 12:19 AM IST

Rohit Sharma's Statement after series defeat against Australia: हिटमैन रोहित शर्मा ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे पूरी टीम की असफलता करार दिया है। जानिए इसके अलावा क्या बोले हिटमैन?

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

चेन्नई: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली 21 रन की हार के लिये अपनी बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया जिसकी वजह से टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-2 से गंवा दी।

खराब बल्लेबाजी के कारण हारे

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य बड़ा था। विकेट दूसरी पारी में हालांकि थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया था। पर मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की। साझेदारियां महत्वपूर्ण होती हैं और आज हम इन्हें बनाने में असफल रहे। हम जिस तरह से आउट हुए, वह निराशाजनक रहा। हम इसी तरह के विकेट पर खेलते हुए बड़े हुए हैं। कभी कभार आपको खुद को मौका देना होता है।'

यह पूरी टीम का हार है

रोहित ने कहा, 'महत्वपूर्ण था कि एक बल्लेबाज अंत तक खेलता रहे। लेकिन हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे थे। पर ऐसा हुआ नहीं। हमने जनवरी से नौ वनडे खेले हैं, हम उनसे काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं। यह पूरी टीम की हार है।'

जम्पा के फिरकी का नहीं कर पाए सामना

एडम जम्पा ने 45 रन पर चार विकेट लेकर भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया, उन्हें ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने कहा, 'मुझे यहां सफलता मिली है। यहां आकर खेलना बड़ी चुनौती है। एशटन एगर ने मैच का रुख बदल दिया।' वहीं मिचेल मार्श को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया जिन्होंने तीन मैचों में 194 रन बनाये।

End of Article