Glenn Phillips Catch: सुपरमैन ग्लेन फिलिप्स फिर हवा में उड़े, शुभमन गिल का हैरतअंगेज कैच लपका, देखें VIDEO

Glenn Phillips Catch Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने लंबे समय बाद जोरदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे रोहित शर्मा की पारी तब धीमी हुई जब न्यूजीलैंड के सुपरमैन फील्डर ग्लेन फिलिप्स के एक बेमिसाल कैच का ओपनर शुभमन गिल शिकार हो गए। यहां देखिए फिलिप्स के कैच का वीडियो।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • भारत-न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
  • ग्लेन फिलिप्स के शानदार कैच पर शुभमन गिल आउट

Watch Video Of Glenn Phillips Catch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कई दिल की धड़कनें बढ़ाने वाले पल आए। दो शानदार वनडे टीमों के बीच खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के सामने 252 रनों का लक्ष्य था। जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआत से ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आक्रामक पारी खेली और धुआंधार अर्धशतक भी लगाया, लेकिन रोहित की पारी के बीच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर.1 वनडे बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) जिस तरह आउट हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वजह थे एक बार फिर न्यूजीलैंड के बेमिसाल फील्डर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) जिन्होंने सुपरमैन की तरह एक बार फिर हैरतअंगेज कैच लपका।

Glenn Phillips Catch Of Rohit Sharma Watch Video

ग्लेन फिलिप्स का शानदार कैच (Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा ने काफी समय बाद अपना पुराना अंदाज दिखाया और 41 गेंदों में धुआंधार अर्धशतक लगा दिया। वो छक्कों की बारिश करते जा रहे थे और न्यूजीलैंड बैकफुट पर दिख रही थी। दूसरे छोर पर शुभमन गिल भी 31 रन बना चुके थे। भारत ने 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बना लिए थे। सब कुछ सही चलता दिख रहा था, तभी शुभमन गिल ने मिशेल सैंटनर की गेंद पर शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर दिशा में एक हवाई शॉट खेला। शॉट तो खेल दिया लेकिन वो शायद भूल गए कि वहां पर दुनिया के बेस्ट फील्डरों में शुमार ग्लेन फिलिप्स तैनात थे। फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से ऐसा कैच लपका जिसने पूरे मैदान पर सन्नाटा कर दिया।

End of Feed