रांची में फिर दिखा माही का जलवा, विंटेज कार में करते आए शहर की सैर [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 26, 2023, 05:08 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के विंटेज कार कलेक्शन का प्रशंसकों ने कुछ दिन पहले दीदार किया था। ऐसे में अब धोनी अपनी रोल्स रॉयस 1980 कार में रांची की सैर करते नजर आए।

रांची: चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद एमएस धोनी अपने गृह नगर रांची में इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ वक्त गुजार रहे हैं। कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने वाले माही अब केवल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्मी में खेलते नजर आते हैं। इसके बाद उनके पास जो वक्त बचता है उसमें वो खेती के साथ-साथ अपने शौक पूरे करते हैं।

MS Dhoni Rolls Royce 1980

रोल्स रॉयस 1980 की सवारी करते एमएस धोनी(साभार Instagram kushmahi7 )

हाल ही में प्रशंसकों ने किया था कार-बाइक कलेक्शन का दीदार

उनका ऐसा ही एक शौक है बाइक्स और विटेज कार का कलेक्शन। हाल ही में वो टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी को अपना गैराज दिखाने ले गए। जिसमें बड़ी संख्या में मोटर बाइक्स और कारें रखीं थी। वो बाइक और कारों के शोरूम की तरह नजर आ रहा था। साक्षी धोनी का बनाया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसे वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया में साझा किया था। हर कोई धोनी का कार-बाइक कलेक्शन देखकर दंग रह गया।

End of Feed